बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड के मानुषमुड़िया गांव के भालको टोला में विगत दिनों 25 केवीए का ट्रांसफॉर्मर जल जाने से ग्रामीणों को बिजली की समस्या का सामना करना पड़ रहा था. ग्रामीणों ने इस समस्या से पंचायत के मुखिया राम मुर्मू को अवगत कराकर नये ट्रांसफॉर्मर उपलब्ध कराने की मांग की. ग्रामीणों की समस्या से अवगत होकर मुखिया ने मामले की जानकारी संबंधित वरीय पदाधिकारियों को देकर समस्या के समाधान करने की पहल की. सोमवार को गांव में 63 केवीए का नया ट्रांसफॉर्मर लगाया गया, जिससे ग्रामीणों में खुशी का माहौल है. (नीचे भी पढ़ें)
क्षमता बढ़ने से गांव की बिजली व्यवस्था को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी. अवसर पर महादेव नायक, दुखीराम गोप, बाबलू मुर्मू, ईश्वर नायक, बालक नायक, गोया नायक, शिवशंकर गोप, पागान मुर्मू, निमाई नायक, किशन मुर्मू समेत अन्य उपस्थित थे.





