• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Wednesday, October 14, 2026
24 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

jamshedpur mla saryu roy attack : मानगो नगर निगम में कचरा फेंकने पर विधायक सरयू राय की तल्खी बरकरार, जमशेदपुर के विधायक सरयू राय ने कहा – मुकदमों से नहीं डरता, जमानत के लिए पैरवी करने भी नहीं जाऊंगा

jamshedpur mla saryu roy attack : मानगो नगर निगम में कचरा फेंकने पर विधायक सरयू राय की तल्खी बरकरार, जमशेदपुर के विधायक सरयू राय ने कहा – मुकदमों से नहीं डरता, जमानत के लिए पैरवी करने भी नहीं जाऊंगा
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने अपने खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होने पर सोमवार को पेसबुक लाइव में दो टूक कहा कि वह मुकदमों से डरने वाले नहीं हैं. जमानत के लिए न तो थाने जाएंगे और न ही किसी तरह की पैरवी या सिफारिश करेंगे। प्राथमिकी में जो होगा, उसका सामना करेंगे. फेसबुक लाइव में सरयू राय ने कहा कि मुर्दा मैदान से कचरा हटाने के लिए उन्होंने नगर निगम को एक सप्ताह की मोहलत दी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई. जब कचरा नगर निगम कार्यालय के सामने डाला गया, तो महज 10 मिनट के भीतर अधिकारी और कर्मचारी पहुंच गए और कचरे का निस्तारण कर दिया. सवाल यह है कि निगम ने इतनी तत्परता पहले क्यों नहीं दिखाई? अगर निगम पहले ही इतनी तत्परता दिखाता, तो कचरा कार्यालय के सामने डालने की जरूरत ही नहीं पड़ती. (नीचे भी पढ़ें)

उन्होंने पूरे मानगो में कचरा उठाव की खराब स्थिति पर चिंता जताते हुए निगम की कार्यशैली पर सवाल उठाए. उन्होंने मानगो में कचरा उठाव की बदहाली, पेयजल संकट, सड़कों के गड्ढों, फ्लाईओवर निर्माण से हो रही परेशानी और निगम के कामकाज में अनियमितताओं को लेकर भी तीखा हमला बोला. सरयू राय ने कहा कि अखबारों में उन्होंने पढ़ा कि कचरा डालने के मामले में उलीडीह में उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. उन्होंने आरोप लगाया कि पूरे मामले में भ्रम फैलाया गया कि मुर्दा मैदान का कचरा नगर निगम कार्यालय में डाल दिया गया। विधायक ने स्पष्ट किया कि मुकदमे और कार्रवाई से वह पीछे हटने वाले नहीं हैं. उन्होंने कहा कि वह किसी तरह की पैरवी या सिफारिश नहीं करेंगे और प्राथमिकी के अनुसार जो भी होगा, उसका सामना करेंगे. मानगो में सफाई और जनसुविधाओं की स्थिति सुधारने के लिए उनका अभियान जारी रहेगा. (नीचे भी पढ़ें)

सरयू राय ने कहा कि मानगो में पेयजल का संकट अब गंभीर हो गया है. लोगों को घरों में पर्याप्त पानी नहीं मिल रहा है और नवरात्र के दौरान भी कई मोहल्लों में जलसंकट बना हुआ है. उन्होंने पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त से हस्तक्षेप कर जलापूर्ति दुरुस्त कराने का आग्रह किया था. उनके अनुसार, विभिन्न विभागों की बैठक के बाद रविवार से पानी की आपूर्ति शुरू होने की जानकारी दी गई, लेकिन बाद में पता चला कि पंप अब भी ठीक नहीं हुए हैं और जलापूर्ति बहाल नहीं हो सकी है. विधायक ने नगर निगम के अधिकारियों-कर्मचारियों पर जलापूर्ति को लेकर गलत जानकारी देने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि नदी से पानी खींचकर उसे साफ करने और घरों तक पहुंचाने के दावों के बावजूद लोगों को राहत नहीं मिल रही है. (नीचे भी पढ़ें)

 श्री राय ने मानगो पेयजल परियोजना का जिक्र करते हुए कहा कि पहले उनके प्रयासों से क्षेत्र में जलापूर्ति व्यवस्था को बेहतर बनाया गया था. टाटा स्टील यूआइएसएल ने 100 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से परियोजना तैयार की और पाइपलाइन के जरिए घरों तक पानी पहुंचने लगा.  इससे लोगों को राहत मिली और मानगो में संपत्तियों का मूल्य भी बढ़ा. 2019 से 2024 के बीच पेयजल परियोजना की स्थिति बिगड़ गई. वर्ष 2024 में दोबारा जमशेदपुर पश्चिम से विधायक बनने के बाद सरकारी आदेश पर तीन पंप खरीदे गए, लेकिन डेढ़ साल के भीतर तीनों खराब हो गए. उन्होंने इसे गंभीर लापरवाही बताते हुए कहा कि इसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है. श्री राय ने मानगो में जलसंकट के स्थायी समाधान के लिए डोबो डैम से पानी लाने का सुझाव दिया. उन्होंने विधानसभा में अपने 45 मिनट के बहस का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने तत्कालीन मंत्री से कहा था कि वाटर ट्रीटमेंट प्लांट तक पाइपलाइन बिछाकर कम खर्च में पर्याप्त पानी उपलब्ध कराया जा सकता है लेकिन उसका कोई सार्थक परिणाम नहीं निकला. सरयू राय ने यह भी आरोप लगाया कि एमजीएम अस्पताल को होने वाली जलापूर्ति से मानगो के लोगों के हिस्से का पानी प्रभावित हो रहा है. उनके अनुसार, इससे न अस्पताल की पानी की समस्या पूरी तरह दूर हुई और न ही मानगो की जनता को पर्याप्त पानी मिल रहा है. यह एक अदूरदर्शिता वाला फैसला था, जिसका खामियाजा अस्पताल और मानगो वासी भुगत रहे हैं. (नीचे भी पढ़ें)

अपने फेसबुक लाइव में सरयू राय ने मानगो की सड़कों की बदहाली और एनएच-33 पर फ्लाईओवर निर्माण के दौरान हो रही अव्यवस्था पर भी नाराजगी जताई. उन्होंने कहा कि पांच दिनों से बारिश नहीं होने के बावजूद सड़कों के गड्ढे नहीं भरे गए हैं. फ्लाईओवर निर्माण के कारण जाम लग रहा है और धूल से लोगों को परेशानी हो रही है. एनएचएआई मानगो से गुजरने वाले एनएच-33 पर करीब आठ किलोमीटर लंबा फ्लाईओवर बना रहा है. गड्ढे भरने और धूल रोकने के लिए पानी का छिड़काव करने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन दोनों काम नहीं हुए। उन्होंने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मामले का संज्ञान लेने की अपील की. विधायक ने मानगो नगर निगम की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि नगरपालिका अधिनियम के अनुसार नगर निगम बोर्ड की हर माह एक बैठक होनी चाहिए, लेकिन लगभग आठ माह के कार्यकाल में अब तक केवल दो बैठकें हुई हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि निगम बजट और विभिन्न मदों में होने वाले खर्च का ब्योरा सामने नहीं रखना चाहता। केंद्र और राज्य सरकार से मिलने वाली राशि को पानी, सड़क और सफाई जैसी जनसुविधाओं पर निर्धारित प्रावधानों के अनुसार खर्च किया जाना चाहिए. उन्होंने आरोप लगाया कि नियमों की अनदेखी की जा रही है और लगातार टेंडर निकाले जा रहे हैं. (नीचे भी पढ़ें)

 उन्होंने कहा कि निगम के कामकाज और भ्रष्टाचार को लेकर वह आवाज उठाते रहेंगे. फेसबुक लाइव में सरयू राय ने बताया कि उन्होंने सेवानिवृत्त आईएएस (एलाइड) मनोज सिंह को सट्टेबाजी और ड्रग्स के खिलाफ अभियान का संयोजक बनाया है. उन्होंने कहा कि इस उद्देश्य से एक संगठन तैयार किया गया है, जो दोनों समस्याओं के खिलाफ मुहिम चलाएगा. उन्होंने सट्टेबाजी और ड्रग्स से संबंधित कई साक्ष्यों के साथ एसएसपी को जानकारी दी है। उन्होंने पुलिस से इस मामले में कार्रवाई करने की अपील की. फेसबुक लाइव में सरयू राय ने कहा कि शहर के आपराधिक गिरोह आपस में भिड़े हुए हैं लेकिन पुलिस उन अपराधी गिरोहों का पूरी तरह सफाया नहीं कर पाई है. पुलिस के साथ जिनके रिश्ते ठीक हैं, पुलिस उनकी मदद कर रही है। जिनसे पुलिस खार खाई बैठी है, उनके खिलाफ कोई न कोई बहाना खोज कर लपेट ले रही है.

Team Sharp Bharat D

Team Sharp Bharat D

Related Posts

Jamshedpur durga puja : साकची काशीडीह दुर्गा पूजा पंडाल का हुआ उदघाटन, विपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी औऱ टाटा स्टील के वीपी डीबी सुंदररामम ने खोले पट
खबर

Jamshedpur durga puja : साकची काशीडीह दुर्गा पूजा पंडाल का हुआ उदघाटन, विपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी औऱ टाटा स्टील के वीपी डीबी सुंदररामम ने खोले पट

October 14, 2026
Jamshedpur mgm hospital : एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल के दंत रोग विभाग में पहली बार अत्याधुनिक डिजिटल इंट्राओरल एक्स-रे मशीन स्थापित, मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत
खबर

Jamshedpur mgm hospital : एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल के दंत रोग विभाग में पहली बार अत्याधुनिक डिजिटल इंट्राओरल एक्स-रे मशीन स्थापित, मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत

October 14, 2026
Jamshedpur potka mla manhandled engineer : पोटका विधायक पर लगा स्वर्णरेखा परियोजना के इंजीनियर से मारपीट करने का आरोप, इंजीनियरों में आक्रोश, आंदोलन की चेतावनी, देखिये – video
खबर

Jamshedpur potka mla manhandled engineer : पोटका विधायक पर लगा स्वर्णरेखा परियोजना के इंजीनियर से मारपीट करने का आरोप, इंजीनियरों में आक्रोश, आंदोलन की चेतावनी, देखिये – video

October 14, 2026
Next Post
jharkhand bjp new joining : झारखंड के विभिन्न दलों के दिग्गजों ने थामा भाजपा का दामन, ईचागढ़ से खगेन महतो, जमशेदपुर से बिमल बैठा, बोकारो से परिन्दा सिंह, बरकट्ठा से कुमकुम देवी ने मुख्य रूप से ली सदस्यता,

jamshedpur sahara city gang rape decision : मानगो सहारा सिटी गैंगरेप से बरी हुए पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता के भाई गुड्डू गुप्ता, पूर्व डीएसपी, इंस्पेक्टर समेत अन्य आरोपी, दो लोग अब भी फरार, तीन को पहले हो चुकी है सजा, जानें क्या हुआ फैसला

Singhbhum chamber on chandil robbery : चांडिल के व्यवसायी सुरेश चौधरी के घर डकैती से सिंहभूम चैंबर चिंतित, अपराधियों को शीघ्र पकड़ने व लूटे गए माल की बरामदगी की मांग

Singhbhum chamber on chandil robbery : चांडिल के व्यवसायी सुरेश चौधरी के घर डकैती से सिंहभूम चैंबर चिंतित, अपराधियों को शीघ्र पकड़ने व लूटे गए माल की बरामदगी की मांग

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata motors week off change : टाटा मोटर्स की छुट्‌टी में बदलाव, 1 अक्टूबर को अवकाश, रविवार को कर्मचारी करेंगे ड्यूटी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur BIG accident: सोनारी मरीन ड्राइव में भीषण सड़क हादसा, मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी समेत 4 की मौत

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

tata steel canteen new menu : टाटा स्टील के कैंटीन का तय हुआ नया मेनू, अब ब्लैक कॉफी और ग्रीन टी भी मिलेगा, जानें क्या होगी कीमत, क्या क्या होगा नया मेनू, नई टाइमिंग भी तय

West singhbhum central durgapuja committee meeting :  चक्रधरपुर में केंद्रीय दुर्गापूजा समिति की बैठक, सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था पर प्रशासन का रहेगा विशेष जोर, पूजा समितियों को सीसीटीवी कैमरे लगाने, महिला-पुरुष श्रद्धालुओं के लिए अलग प्रवेश-निकास द्वार चलाने के निर्देश

Jamshedpur cisr-nml : सीएसआइआर-एनएमएल में स्वच्छता ही सेवा 2026 अभियान का हुआ समापन, अभियान के तहत स्वच्छता एवं पर्यावरण जागरूकता संबंधी गतिविधियां आयोजित

Saraikela theft : कपाली स्थित न्यू आजाद कॉलोनी के घर में चोरी, गैस सिलेंडर से स्विच बोर्ड तक उखाड़ ले गए चोर, देखें video

Jamshedpur rural stress relief camp : बहरागोड़ा सीएचसी में विशेष तनाव मुक्ति शिविर आयोजित, 92 मरीजों ने  शिविर का उठाया लाभ

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

tata steel canteen new menu : टाटा स्टील के कैंटीन का तय हुआ नया मेनू, अब ब्लैक कॉफी और ग्रीन टी भी मिलेगा, जानें क्या होगी कीमत, क्या क्या होगा नया मेनू, नई टाइमिंग भी तय

West singhbhum central durgapuja committee meeting :  चक्रधरपुर में केंद्रीय दुर्गापूजा समिति की बैठक, सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था पर प्रशासन का रहेगा विशेष जोर, पूजा समितियों को सीसीटीवी कैमरे लगाने, महिला-पुरुष श्रद्धालुओं के लिए अलग प्रवेश-निकास द्वार चलाने के निर्देश

Jamshedpur cisr-nml : सीएसआइआर-एनएमएल में स्वच्छता ही सेवा 2026 अभियान का हुआ समापन, अभियान के तहत स्वच्छता एवं पर्यावरण जागरूकता संबंधी गतिविधियां आयोजित

Saraikela theft : कपाली स्थित न्यू आजाद कॉलोनी के घर में चोरी, गैस सिलेंडर से स्विच बोर्ड तक उखाड़ ले गए चोर, देखें video

Jamshedpur rural stress relief camp : बहरागोड़ा सीएचसी में विशेष तनाव मुक्ति शिविर आयोजित, 92 मरीजों ने  शिविर का उठाया लाभ

Jamshedpur liquor seized : दुर्गा पूजा से पहले कोवाली के कुंदरूकोचा में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 280 लीटर अवैध शराब जब्त, 12 हजार किलो जावा महुआ नष्ट, कुंदरूकोचा व डुंगरीटोला में नदी किनारे व जंगल में चल रही थीं शराब भट्ठियां, देखें video

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News