रामगोपाल जेना / चक्रधरपुर : चक्रधरपुर के पवन चौक से थाना मोड़ तक सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास विधायक सुखराम उरांव ने किया. इस सड़क का निर्माण तीन चरणों में किया जाएगा. पहले चरण में पवन चौक से ओड़िया स्कूल तक, दूसरे चरण में ओड़िया स्कूल से गणेश मंदिर तक और तीसरे चरण में गणेश मंदिर से थाना मोड़ तक सड़क बनाई जाएगी. इस योजना पर कुल 62 लाख 60 हजार 700 रुपये खर्च किए जाएंगे. शिलान्यास कार्यक्रम में पंडित लक्ष्मीकांत दुबे ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना कराई. (नीचे भी पढ़ें)

इस मौके पर राज्य अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष अशोक सारंगी, नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव, उपाध्यक्ष विजय कुमार साव, कार्यपालक पदाधिकारी विजय कुमार हांसदा, पार्षद राजू प्रसाद कसेरा, शाहीन तबस्सुम, स्वपन कुमार मिस्त्री और गौतम रवानी समेत कई जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे. वहीं, अशोक सारंगी, पार्षद राजू प्रसाद कसेरा समेत उपस्थित लोगों ने सड़क निर्माण की पहल के लिए विधायक सुखराम उरांव के प्रति आभार जताया. सड़क निर्माण पूरा होने के बाद स्थानीय लोगों को आवागमन में बेहतर सुविधा मिलने की उम्मीद है.





