जमशेदपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कर्मभूमि से जन्मभूमि तक निकली 21 दिवसीय बाइक सेवा यात्रा को सफलतापूर्वक पूर्ण कर लौटे झारखंड के सभी सेवा यात्रियों का टाटानगर रेलवे स्टेशन पर भारतीय जनता युवा मोर्चा, जमशेदपुर महानगर के तत्वावधान में जिलाध्यक्ष नीतिश कुशवाहा के नेतृत्व में भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया. इस अवसर पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष नीतिश कुशवाहा ने कहा कि “सेवा संकल्प अभियान केवल एक यात्रा नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण और राष्ट्र के प्रति अटूट निष्ठा का प्रतीक है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा और राष्ट्रनिर्माण के संकल्प से प्रेरित होकर निकले सेवा यात्रियों ने अपने समर्पण से युवाओं के सामने एक प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया है. (नीचे भी पढ़ें)

ऐसे समर्पित कार्यकर्ताओं का स्वागत करना हम सभी के लिए गर्व और गौरव का विषय है.” उन्होंने कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा का प्रत्येक कार्यकर्ता सेवा, समर्पण और संगठन के मूल मंत्र के साथ समाज एवं राष्ट्रहित में कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध है. यह यात्रा युवाओं में राष्ट्रसेवा की भावना को और मजबूत करेगी. इस अवसर पर सेवा यात्रियों का फूल-मालाओं के साथ स्वागत कर उनके प्रति सम्मान एवं आभार व्यक्त किया गया. कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदीप मुखर्जी, अमित मिश्रा, श्रवण कुशवाहा, नीरज सिंह, पवन पांडेय, अभिषेक राज, सूरज साहू, मनजीत सिंह सहित भाजपा एवं भाजयुमो के अनेक पदाधिकारी और युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे.





