बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड की ब्राह्मणकुंडी पंचायत के नयावासान गांव में आयोजित दो दिवसीय रघुनाथ मेमोरियल फुटबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन भाजपा बरसोल मंडल अध्यक्ष कमल कांत सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर और फुटबॉल को किक मार कर किया. अवसर पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष कमल कांत सिंह ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेल भावना, अनुशासन एवं आपसी भाईचारे के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने का संदेश दिया. (नीचे भी पढ़ें)
उन्होंने कहा कि खेलकूद युवाओं की प्रतिभा को निखारने के साथ-साथ उन्हें सकारात्मक दिशा देने का एक सशक्त माध्यम है. उन्होंने खिलाड़ियों से नशा से दूर रहकर खेल के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर अपनी पहचान बनाने की बात कही. मौके पर भाजपा बरसोल मंडल महामंत्री रामहरि कांड, देवब्रत दे, मंडल उपाध्यक्ष रूपेश सिंह, मानिक दास, लिटू आईच,सनातन विश्राम, समेत अन्य उपस्थित थे.








