जमशेदपुर : जमशेदपुर के गोलमुरी सब्जी मार्केट के दुकान में अचानक आग लग गई. आग लगने से अफरा तफरी मच गई. आनन फानन में आग को काबू करने की कोशिश की गई. यह घटना रात करीब 11 बजे की है. अग्निश्मन विभाग की दमकलों ने आग पर काफी मुश्किलों से काबू पाया. सारे दुकान झुग्गी झोपड़ी के थे इस कारण आग तेजी से फैला. आग से कितना नुकसान हुआ है, इसका आकलन नहीं किया जा सका है.





