चाकुलिया : भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने रविवार की शाम चाकुलिया प्रखंड के विभिन्न पूजा पंडालों मे पहुंचकर मां दुर्गा की पूजा कर क्षेत्र वासियों के लिए सुख शांति और समृद्धि की कामना की. डॉ गोस्वामी ने चालुनिया, तुलसीबनी आश्रम, केरुकोचा, चाकुलिया नगर पंचायत स्थित सनातनी युवा मंच नया बाज़ार, मां भवानी सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति और चाकुलिया के पुराना बाजार सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी के पूजा पंडालों में जाकर मां के दर्शन किये. (नीचे भी पढ़ें)

डॉ गोस्वामी ने कहा कि सदियों से शक्ति की आराध्य देवी मां दुर्गा की पूजा बड़ी श्रद्धा के साथ की जाती रही है. दुर्गा पूजा हमें आसुरी शक्तियों पर विजय का संदेश देने वाला त्योहार है. मौके पर हरिसाधन मल्लिक, महादेव महतो, चन्दना मुर्मू, देवाशीष मंडल, सुधीर महतो, तुषार बेरा, परिमल दास, मुन्ना भारती, बनमाली दास, मुरली मनोहर दास, राना प्रताप गोप, संदीप चंद, मिन्टु नंदी, जयदीप मुर्मू ,शंकर नाथ भारती, नानकु गोप,राहुल गोस्वामी, राजू महतो समेत अन्य उपस्थित थे.





