चाकुलिया : चाकुलिया – धालभूमगढ़ मुख्य सड़क पर सोमवार की शाम मुटुरखाम गांव के पास बाइक और पिकअप वैन की टक्कर में बाइक सवार युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई है. घटना की सूचना पाकर घटना स्थल पर ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी. ग्रामीणों ने सड़क दुर्घटना की सूचना पुलिस को दे दी है. (नीचे भी पढ़ें)

मिली जानकारी के अनुसार बाइक संख्या जेएच 05 सी डब्ल्यू 1172 से मृतक युवक चाकुलिया की और जा रहा था और विपरीत दिशा से आ रहे पिकअप की चपेट में आ गया. सड़क दुर्घटना के पश्चात पिकअप वैन चालक वाहन को लेकर घटना स्थल से फरार हो गया है. वहीं लोगों ने मृतक के शव को चाकुलिया सीएचसी भेजवा दिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. समाचार लिखे जाने तक युवक की पहचान नहीं हो पाया है.





