रांची : झारखंड सरकार के वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा भारतीय वन सेवा (आइएफएस) के अधिकारियों की बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल और पदस्थापना की अधिसूचना जारी कर दी गई है. इस तबादला सूची में कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि कई अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार से मुक्त करते हुए नए पदों पर तैनात किया गया है. विभाग द्वारा जारी निर्देश के अनुसार, ऐसे पदाधिकारी जिनके स्थान पर अन्य अधिकारियों का पदस्थापन हो गया है और जिन्हें नई जगह नहीं भेजा गया है, वे विभागीय मुख्यालय में अपना योगदान देना सुनिश्चित करेंगे. (नीचे भी पढ़ें)
तबादलों की सूची एक नजर में :
राजकुमार बाजपेयी: अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक, अनुसंधान एवं प्रशिक्षण, रांची के पद पर पदस्थापित किया गया है. साथ ही इन्हें उत्तरी छोटानागपुर, पलामू, हजारीबाग, दक्षिणी छोटानागपुर, रांची और संथाल परगना, दुमका के प्रसार वानिकी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है.
जब्बर सिंह : इन्हें स्थानांतरित करते हुए अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक, कैम्पा, झारखंड, रांची के पद पर पदस्थापित किया गया है.
कर्मा जिम्पा भुटिया : इनकी सेवाएं राज्य प्रतिनियुक्ति से वापस लेते हुए अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक, मानव संसाधन विकास, रांची के पद पर तैनात किया गया है और इन्हें झारपार्कस, रांची का मुख्य कार्यकारी पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है.
सिद्धार्थ त्रिपाठी : इन्हें प्रबंध निदेशक, झारखंड राज्य वन विकास निगम लि०, रांची के पद पर पदस्थापित किया गया है, साथ ही वे अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक, एफ०डी०ए०, रांची के अतिरिक्त प्रभार में भी रहेंगे.
एसआर नटेश : इन्हें मुख्य वन संरक्षक, कार्मिक (अराजपत्रित), रांची के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त करते हुए मुख्य वन संरक्षक, सतर्कता, झारखंड, रांची के पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है.
आर थंगा पांडियन: क्षेत्रीय मुख्य वन संरक्षक, बोकारो अपने कार्यों के अतिरिक्त महाप्रबंधक, लघु वन विकास निगम, हजारीबाग के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे.
पीआर नायडू: मुख्य वन संरक्षक के वेतनमान में प्रोन्नति प्रदान करते हुए क्षेत्रीय मुख्य वन संरक्षक, रांची के पद पर पदस्थापित किया गया है. (नीचे भी पढ़ें)
डॉ वी भास्करण: प्रभारी महाप्रबंधक, लघु वन विकास निगम, हजारीबाग से स्थानांतरित करते हुए प्रभारी वन संरक्षक एवं राज्य वन वृक्ष विज्ञानी, रांची बनाया गया है.
ममता प्रियदर्शी: वन संरक्षक, प्रादेशिक अंचल, हजारीबाग अपने कार्यों के साथ प्रभारी क्षेत्रीय मुख्य वन संरक्षक, हजारीबाग के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगी.
सबा आलम अंसारी: वन संरक्षक के वेतनमान में प्रोन्नति के बाद वन संरक्षक, प्रादेशिक अंचल, रांची के पद पर पदस्थापित किए गए हैं.
अभिषेक कुमार: वन संरक्षक के वेतनमान में प्रोन्नति पाकर वन संरक्षक, प्रादेशिक अंचल, जमशेदपुर के रूप में पदस्थापित किए गए हैं.
प्रवेश अग्रवाल: इन्हें स्थानांतरित कर प्रभारी वन संरक्षक, कार्य नियोजना अंचल, रांची के पद पर पदस्थापित किया गया है.
कुमार आशीष: उप वन संरक्षक, योजना गैर जनजातीय क्षेत्र, रांची के पद पर पदस्थापित किए गए हैं.
डॉ विजय शंकर दुबे: प्रोन्नति के उपरांत वन संरक्षक, प्रादेशिक अंचल, मेदिनीनगर के पद पर पदस्थापित किए गए हैं.
सौरभ चन्द्रा: प्रोन्नति प्रदान करते हुए वन संरक्षक, प्रादेशिक अंचल, देवघर के पद पर पदस्थापित किया गया है.
विनय कान्त मिश्रा: इन्हें स्थानांतरित कर प्रभारी वन संरक्षक, प्रादेशिक अंचल, गढ़वा के पद पर पदस्थापित किया गया है.
विकास कुमार उज्जवल: वन प्रमंडल पदाधिकारी, हजारीबाग पूर्वी वन प्रमंडल के साथ-साथ राजकीय व्यापार प्रमंडल और लघु वन पदार्थ परियोजना प्रमंडल, हजारीबाग का अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे.
सत्यम कुमार: वन प्रमंडल पदाधिकारी, मेदिनीनगर वन प्रमंडल अपने कार्यों के साथ प्रमण्डलीय प्रबंधक, लघु वन पदार्थ परियोजना प्रमंडल, मेदिनीनगर के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे.
अविरूप सिन्हा: सारण्डा वन प्रमंडल से स्थानांतरित कर वन प्रमंडल पदाधिकारी, लातेहार वन प्रमंडल बनाए गए हैं.
आदित्य नारायण: उप वन संरक्षक, प्रशिक्षण, रांची के पद पर पदस्थापित किए गए हैं. (नीचे भी पढ़ें)
मुकेश कुमार: चतरा दक्षिणी वन प्रमंडल से स्थानांतरित कर वन प्रमंडल पदाधिकारी, दुमका वन प्रमंडल बनाए गए हैं.
नीतीश कुमार: रामगढ़ वन प्रमंडल से स्थानांतरित कर उप निदेशक, झारखंड बंजर भूमि विकास बोर्ड, रांची के पद पर पदस्थापित किए गए हैं.
सौमित्र शुक्ला: कोडरमा वन प्रमंडल के साथ-साथ सामाजिक वानिकी प्रमंडल, कोडरमा का अतिरिक्त प्रभार देखेंगे.
विकास पालीवाल: धनबाद वन प्रमंडल से स्थानांतरित कर हजारीबाग पश्चिमी वन प्रमंडल के पद पर पदस्थापित किए गए हैं.
राहुल कुमार: जामताड़ा वन प्रमंडल से स्थानांतरित होकर बोकारो वन प्रमंडल की कमान संभालेंगे.
बनकर अजिंक्य देवीदास: निदेशक एवं प्रशासन, रांची से स्थानांतरित कर उप निदेशक, पलामू ब्याघ्र परियोजना, दक्षिणी, मेदिनीनगर पदस्थापित किए गए हैं.
सात्विक: दुमका वन प्रमंडल से स्थानांतरित होकर गुमला वन प्रमंडल के पद पर पदस्थापित किए गए हैं.
अहमद बेलाल अनवर: गुमला वन प्रमंडल से स्थानांतरित कर चतरा दक्षिणी वन प्रमंडल के पद पर पदस्थापित किए गए हैं.
राहुल मीणा: चतरा उत्तरी वन प्रमंडल से स्थानांतरित कर रांची वन प्रमंडल के पद पर पदस्थापित किए गए हैं.
अंशुमान: गढ़वा उत्तरी वन प्रमंडल के साथ सामाजिक वानिकी प्रमंडल, लातेहार का अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे.
ऐबिन बेनी अब्राहम: गढ़वा दक्षिणी वन प्रमंडल से स्थानांतरित कर पोड़ाहाट वन प्रमंडल, चाईबासा पदस्थापित किए गए हैं.
नितिश कुमार: पोड़ाहाट वन प्रमंडल, चाईबासा से स्थानांतरित कर रामगढ़ वन प्रमंडल के पद पर पदस्थापित किए गए हैं.
शिंदे संदीप कारभारी: बोकारो वन प्रमंडल से उप निदेशक, पलामू ब्याघ्र परियोजना उत्तरी, मेदिनीनगर बनाए गए हैं.
पुष्कर काले: दुमका वन प्रमंडल से स्थानांतरित कर वन प्रमंडल पदाधिकारी, चाईबासा वन प्रमंडल के पद पर पदस्थापित किए गए हैं.
आदर्श शरण: गुमला वन प्रमंडल से उप वन संरक्षक एवं क्षेत्र निदेशक, गज परियोजना, जमशेदपुर के पद पर पदस्थापित किए गए हैं.
अनुराधा मिश्रा: सारण्डा वन प्रमंडल से स्थानांतरित कर लोहरदगा वन प्रमंडल की जिम्मेदारी संभालेंगी.
मोहित कुमार बंसल: वन्यप्राणी वन प्रमंडल, हजारीबाग से स्थानांतरित होकर जामताड़ा वन प्रमंडल के पद पर पदस्थापित किए गए हैं.
नवनीत बीआर : मेदिनीनगर वन प्रमंडल से स्थानांतरित होकर गिरिडीह पश्चिमी वन प्रमंडल के पद पर पदस्थापित किए गए हैं.
श्वेताम सुमन: चतरा दक्षिणी वन प्रमंडल से स्थानांतरित होकर धनबाद वन प्रमंडल के पद पर पदस्थापित किए गए हैं.












