चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड की भातकुंडा पंचायत के भालुकबिंदा गांव में सोमवार को आवास योजना के तहत निर्मित लाभुकों के गृह प्रवेश समारोह आयोजित हुआ. समारोह में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में विधायक समीर मोहंती उपस्थित थे. मौके पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए विधायक समीर मोहंती ने कहा कि गृह प्रवेश कार्यक्रम बिरसा जयंती और झारखंड स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित होना सराहनीय है. 15 नवंबर राज्य के लिए ऐतिहासिक दिन है. इसी दिन झारखंड अलग राज्य मिला और धरती आबा बिरसा मुंडा की जयंती है. सीएम हेमंत सोरेन ने समाज के अंतिम छोर के लोगों को आवास योजना का लाभ देकर आवास निर्माण कराकर आज गृह प्रवेश कार्यक्रम आयोजित कर समाज में लाभुकों को सम्मानित करने का काम किया है. सीएम ने आबुआ आवास योजना देकर राज्य के लोगों को लाभान्वित करने का काम किया है. केन्द्र सरकार ने षड्यंत्र कर सीएम हेमंत को जेल भेजने का काम किया परंतु सीएम ने जेल में रहकर ही मईयां योजना के तहत राज्य की माता और बहनों को 2500 रूपए देकर लाभान्वित करने का काम किया है. सरकार ने सावित्री बाई फूले योजना के तहत बेटियों को पढ़ाने का काम किया, बिजली बिल माफ किया, सर्वजन पैंशन योजना समेत अन्य योजानाएं पारित कर महिलाओं को विभिन्न योजनाओं के तहत लाभ देकर महिला सशक्तिकरण करने का काम किया है. (नीचे भी पढ़ें)

महिलाएं सशक्त होंगी तो परिवार मजबूत होगा : इसी उद्देश्य से सरकार रोटी कपड़ा और मकान देने का काम किया है. उन्होंने कहा कि उन्होंने विधायक बनने के बाद विस क्षेत्र में विकास कार्य को गति देने का कार्य किया है. उन्होंने विधानसभा क्षेत्र के धरोहर कन्हाईवर पहाड़, गोटाशिला पहाड़ और खोड़ी पहाड़ का सौंदर्यीकरण कार्य, चालुनिया में कॉलेज की स्थापना, सोलर योजना, पार्क निर्माण समेत क्षेत्र में कई जर्जर सड़कों का निर्माण कार्य करवाया है ताकि लोगों को मनोरंजन, शिक्षा और धार्मिक कार्यक्रम का लाभ ले सकें. मौके पर बीडीओ आरती मुंडा ने चाकुलिया प्रखंड के भालुकबिंदा में आबुआ आवास, पीएम आवास योजना के तहत निर्मित गृह प्रवेश कार्यक्रम में सभी का स्वागत व अभिनंदन किया. उन्होंने कहा कि गृह निर्माण बस नहीं है बल्कि सरकार और ग्रामीणों के बीच आवास एक कड़ी का काम किया है. विकास योजनाओं के पुर्ण कराने में सभी पंचायत जन प्रतिनिधियों का सहयोग रहा है. प्रख़ड प्रमुख धनंजय करूणामय ने कहा कि गृह प्रवेश कार्यक्रम कराने का उद्देश्य लोगों को खुशी प्रदान करना है. सरकार जरूरतमंद लोगों के जीवन स्तर को उठाने का हर संभव प्रयास कर रही है. अवसर पर आवास योजना के लाभुक पल्लवी गोप, मंगल सबर, छोटु महतो, लतिका महतो, लक्ष्मी महतो, सुनीता हेम्ब्रम, दुलारी टुडू समेत 10 लाभुकों का गृह प्रवेश कराया गया, दो महगलाओं की गोद भराई और दो बच्चों का अन्नप्राशन किया गया. वहीं जेएसएलपीएस के तहत बेहतर कार्य करने वाली समूह सदस्यों को प्रशस्ती पत्र देकर सम्मानित किया गया और विभिन्न योजनाओं से स्वीकृत लाखों रूपए की परिसंपत्तियों का वितरण किया गया. मौके पर जिला परिषद सदस्य धरित्रि महतो, मुखिया आलोवती बास्के, मोहन सोरेन, साहेबराम मांडी, दासो हेम्ब्रम, पंसस मनोरंजन महतो, गौतम दास, राम बास्के, गौतम दास, बिशाल बारिक, मिथुन कर समेत अन्य उपस्थित थे.















