चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड की लोधाशोली पंचायत के खरबंधा गांव निवासी आदित्य गोप, जो लगभग तीन वर्षों से चलने-फिरने में असमर्थ हैं, से झामुमो केंद्रीय प्रवक्ता सह पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने सोमवार को मुलाकात कर उन्हें बैसाखी प्रदान की, ताकि उन्हें चलने-फिरने में सहूलियत हो सके. इस दौरान कुणाल षाड़ंगी ने आदित्य गोप के आगे के उपचार में भी हर संभव सहयोग करने का आश्वासन दिया. उन्होंने कहा कि जरूरतमंद लोगों की सहायता और उनके जीवन को बेहतर बनाने के लिए हरसंभव प्रयास जारी रहेगा. (नीचे भी पढ़ें)
झामुमो प्रखंड अध्यक्ष शिवचरण हांसदा, लोधाशोली की मुखिया मंजू रानी टुडू, मानुषमुड़िया के मुखिया राम मुर्मू, झामुमो अजीत गोप, ठाकुर गोप, शाहदेव गोप, कुना महतो, लुदा टुडू, सुकुमार गोप समेत अन्य उपस्थित रहे.















