जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना अंतर्गत सर्किट हाउस एरिया में हुए दर्दनाक हादसे में दो युवकों की मौत हो गई जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है. मरने वाले औऱ घायल तीनो युवक सोनारी के रहने वाले हैं. यह घटना देर रात की है. मिली जानकारी के अनुसार, सोनारी ग्वाला बस्ती निवासी जितेंद्र सिंह के छोटे बेटे ब्रजेश सिंह, कृष्णा पांडेय के बेटे गणेश पांडेय औऱ एक युवक ट्रिपल राइड बुलेट मोटरसाइकिल से काफी तेज गति से जा रहे थे. सीएच एरिया पेट्रोल पंप से कुछ ऊपर उनके गाड़ी का नियंत्रण खराब हुआ, जिसके बाद उन लोगों ने पेड़ में जाकर जोरदार ठोकर मारी. इसके बाद वहां से गुजर रहे एक राहगीर ने पुलिस को सूचना दी. (नीचे भी पढ़ें)

इसके बाद तीनों युवक को घायल हालत में टाटा मुख्य अस्पताल ले जाया गया. जहां दो युवकों की मौत हो गई जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है, जहां उनका इलाज चल रहा है. मरने वालो में सोनारी ग्वाला बस्ती निवासी जितेंद्र सिंह के छोटे बेटे ब्रजेश सिंह और कृष्णा पांडेय के बेटे गणेश पांडेय शामिल है. इस घटना के बाद कोहराम मच गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.












