चाकुलिया : चाकुलिया के किसानों में गेहूं बीज का वितरण किया गया. कार्यक्रम में बहरागोड़ा के विधायक समीर मोहंती भी शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने किसानों से बात कर कृषि कार्य और उनकी समस्याओं की जानकारी ली. विधायक श्री मोहंती ने कहा कि किसान हमारे देश की अर्थव्यवस्था की मजबूत नींव हैं. किसानों की खुशहाली और आर्थिक मजबूती के लिए कृषि क्षेत्र का विकास बेहद जरूरी है. किसानों को समय पर उन्नत किस्म के बीज, खाद एवं अन्य कृषि सुविधाएं उपलब्ध कराना आवश्यक है. (नीचे भी पढ़ें)
उन्होंने कहा कि किसानों को सरकारी कृषि योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ मिले, ताकि वे बेहतर उत्पादन कर सकें और उनकी आय में वृद्धि हो. उन्होंने किसानों से आधुनिक कृषि पद्धतियों को अपनाने की भी अपील की. प्रखंड प्रमुख धनंजय करुणामय, बीस सूत्री अध्यक्ष साहेबराम मांडी, नगर पंचायत की अध्यक्ष सोमवारी सोरेन,शिवचरण हांसदा, गौतम दास, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष संध्यारानी सरदार, राजा बारिक, मोहन मैती, तरुण बेरा, मिथुन कर समेत अन्य उपस्थित रहे.












