जमशेदपुर : टाटा स्टील के इलेक्ट्रिकल मेंटेनेंस विभाग में छठे वार्षिक जेडीसी (जॉइंट डिपार्टमेंटल काउंसिल) का सफल आयोजन किया गया. कार्यक्रम का मंच संचालन चीफ रोहित खुल्लर एवं सयन्ती चौधरी ने किया. इस अवसर पर टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी टुनु विशिष्ट अतिथि के रूप में तथा वाइस प्रेसिडेंट एसेट एंड एनर्जी मैनेजमेंट प्रबल घोष मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे. अपने संबोधन में प्रबल घोष ने जेडीसी की महत्ता को समझाते हुए तीन महत्वपूर्ण सिद्धांतों—संचार, सहयोग और निरंतर सीखने पर विशेष जोर दिया. उन्होंने कहा कि किसी भी संगठन की सफलता के लिए प्रभावी संचार अत्यंत आवश्यक है, क्योंकि खुले विचारों का आदान-प्रदान बेहतर समझ, आपसी विश्वास और सही निर्णय लेने की प्रक्रिया को मजबूत बनाता है. सहयोग के माध्यम से हम एक टीम के रूप में अपनी सामूहिक क्षमताओं का उपयोग कर सकते हैं तथा मिलकर बेहतर परिणाम प्राप्त कर सकते हैं. विशिष्ट अतिथि संजीव चौधरी टुन्नू ने कहा कि आज भी टाटा स्टील दूसरे कंपनियों के अपेक्षा आपने कर्मचारियों का बेहतर ख्याल रखती है. (नीचे देखे पूरी खबर)

कोविड जैसा कठिन समय में भी टाटा स्टील कर्मचारी बहुत मेहनत किए और कंपनी का उत्पादन पर कोई प्रभाव नहीं परने दिए, कंपनी भी पहली बार 20-20 बोनस और साथ में 20 हजार अपने कर्मचारी को दी. कोविड प्रोटेक्शन स्कीम की भी उन्होने तारिफ किया और कहा कि दूसरी कंपनी बडी कंपनी भी कोविड में खोए कर्मचारियों के परिवार को 4-5 साल ही पैसा दे पाई. संजीव चौधरी ने कहा कि यूनियन और कमीटी मेंबर्स का काम बहुत मुश्किल होता है कितना भी कर लीजिये आपका विरोधी आपको गलत ही बोलेगा. कार्यक्रम के बाद एनएस ग्रेड के कर्मचारियों ने बेहतर ग्रेड रीवीजन के लिए अध्यक्ष जी को धन्यवाद दिया. अवार्ड सेरोमनी में खेल, सीआईआई, समाजसेवा और मेरिटोरियस स्टुडेंट के लिए मेडल और गिफ्ट दिया गया. प्रश्न उत्तर कार्यक्रम में जेनरल शिफ्ट की टाइमिंग में बदलाव के कारण टीएमएच ओपीडी टाइमिंग में बदलाव के लिए आग्रह किया किया. इसके जबाब में चीफ एचआरबीपी ने कहा की जीएम टीएमएच से बात हुई है जल्द ही इसका समाधान निकाला जाएगा. सेकरेटरी रिपोर्ट एचआरबीपी कदांबरी खरे द्वारा दिया गया और धन्यवाद ज्ञापन राकेश कुमार सिंह द्वारा दिया गया. कार्यक्रम को सफल बनाने में विभागीय चीफ, हेड, कमीटी मेंबर और बहुत सारे वुलेंटीयर्स का विशेष योगदान रहा.












