बहरागोड़ा: बहरागोड़ा प्रखंड के मानुषमुरिया पंचायत भवन में शुरू हुए मरम्मत कार्य में संवेदक द्वारा काफी लापरवाही बरती जा रही है. भवन के दीवारों में जगह-जगह दरारें एवं टूटे-फूटे होने के बावजूद बिना मरम्मत किए सीधे प्राइमर लगाया जा रहा है. इतना ही नहीं कार्यस्थल पर योजना से संबंधित सूचना भी नहीं लगाया गया है. मामले की जानकारी ग्रामीणों द्वारा भाजपा बरसोल मंडल अध्यक्ष कमल कांत सिंह को दी.सूचना पाकर मंडल अध्यक्ष मौके पर पहुंचकर कार्य का जायजा लिया. (नीचे भी पढ़े)
उन्होंने कार्य कर रहे संबंधित लोगों को कड़ी हिदायत देते हुए स्पष्ट रूप से कहा कि मरम्मत कार्य सरकारी मानकों एवं गुणवत्ता के अनुरूप सही तरीके से किया जाए, ताकि सरकारी राशि का सदुपयोग हो और भवन की वास्तविक मरम्मत सुनिश्चित हो सके. श्री सिंह ने बीडीओ ,संबंधित विभाग के कनीय अभियंता,सहायक अभियंता को व्हाट्सएप एवं फोन के माध्यम से पूरे मामले की जानकारी देते हुए तत्काल संज्ञान लेने का आग्रह किया. इस मौके पर राजकुमार साहू, प्रिंस राय, भक्ति मंडल, आशीष बारीक, शंभू शीट, शिव शंकर बारीक, सुमित कुमार समेत अन्य उपस्थित थे.















