
Aditypur : राज्य में पीएम आवास योजना के माध्यम से सभी जिलों में लाभुकों के चयन की प्रकिया जारी है. इधर सरायकेला खरसावां जिला के आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में भी लाभुकों को आवास देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. जहां आदित्यपुर स्थित अटल पार्क में आज पहले चरण में बननेवाले 544 आवासों के लिए लॉटरी कराई गई. वहीं लॉटरी के दौरान लाभुकों का भीड़ उमड़ पड़ा. वही जानकारी देते हुए नगर आयुक्त शशिधर मंडल ने बताया कि लॉटरी में पूरी तरह से पारदर्शिता बरती गई है और झारखंड का पहला नगर निगम क्षेत्र आदित्यपुर है जहां सबसे पहले लाभुकों का चयन किया गया है. उन्होंने बताया कि पहले चरण में सबसे पहले विकलांगों को उसके बाद बुजुर्गों को आवास दिया जाएगा. उन्होंने बताया कि इनमें से अगर कोटा नहीं भरता है तो सामान्य लाभुकों को आवास मुहैया कराई जाएगी. वहीं 22 अक्टूबर को मुख्यमंत्री के हाथों आबंटियों को आवास के संबंध में दस्तवेज सौंपे जाने की बात उन्होंने कहीं.



