
Aditypur : यूपी में हिंदूवादी नेता कमलेश तिवारी की हत्या के विरोध में देशभर में विरोध प्रदर्शन जारी है. इधर जमशेदपुर में भी हिंदूवादी संगठन कमलेश तिवारी की हत्या को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. जहां आदित्यपुर स्थित फुटबॉल मैदान से एक विशाल रैली निकालकर हिंदूवादी संगठनों ने इस हत्याकांड की कड़े शब्दों में निंदा की है. इससे पूर्व सभी हिंदूवादी संगठन के नेता एस टाइप फुटबाल मैदान में जुटे जहां इन्होंने कमलेश तिवारी के चित्र पर अपने श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया. वही हिंदू महासभा के अध्यक्ष ने साफ शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि ईंट का जवाब पत्थर से दिया जाएगा हम कमलेश तिवारी हत्याकांड के मामले में चुप नहीं बैठने वाले. इस दौरान हजारों की संख्या में हिंदूवादी संगठन के लोग पारंपरिक हथियारों के साथ विरोध प्रदर्शन करते नजर आए.



