
जमशेदपुर : टिमकेन इंडिया लिमिटेड में समानांतर यूनियन बनाने के विवाद मामले का गुरुवार को हाईकोर्ट में सुनवाई होनी है. इसमें प्रबंधन के प्रतिनिधि के साथ ही दोनों यूनियन के नेता गण शामिल होने की संभावना है. सत्तारूढ़ यूनियन के अध्यक्ष आस्तिक महतो, महामंत्री गिरवरधारी समेत अन्य पदाधिकारी आश्वस्त हैं कि विपक्षी यूनियन द्वारा दायर याचिका रद्द हो जाएगा. सभी नेता औंधे मुंह गिरेंगे जबकि विपक्षी गुट के विजय कुमार यादव का दावा है कि उन्हें मामले में स्टे मिल जाएगा। आखिरकार वह सत्ता में लौटेंगे.
यह है मामला
सत्तारूढ़ यूनियन को चुनौती देते हुए यूनियन के पूर्व महामंत्री विजय कुमार यादव ने एजीएम कर यूनियन का गठन किया. बताया गया कि उनके साथ अधिकांश कर्मचारी हैं। प्रबंधन के साथ समझौता करने में नाकाम यूनियन रद्द की जाए. इस संबंध में वे श्रम आयुक्त निबंधक, रांची को पत्र भेजा था. डीएलसी को मिले जांच के आदेश के बाद उनके यूनियन को मान्यता नहीं दी. इस पर स्टे लगाने से इनकार कर दिया. इसके बाद विजय गुट हाईकोर्ट में याचिका दायर कर उसके गुट को मान्यता देने की मांग की. साथ ही रजिस्ट्रार द्वारा दिए गए आदेश को खारिज करते हुए स्टे की मांग की. चर्चा है कि विजय गुट को प्रबंधन का समर्थन प्राप्त है.



