
जमशेदपुर : टाटा स्टील के कर्मचारियों के फिटमेंट स्लिप को टाटा वर्कर्स यूनियन की ओर से मंजूरी दे दी गयी. बुधवार को मैनेजमेंट और यूनियन के बीच वार्ता हुई. इस दौरान फिटमेंट स्लिप के बारे में बताया गया. इस दौरान कर्मचारियों का फिटमेंट स्लिप को यूनियन के पदाधिकारियों ने सैंपल के तौर पर कुछ कर्मचारियों का रिचेक किया, जिसके आधार पर इसको मंजूरी दे दी गयी. इसके बाद मैनेजमेंट के अधिकारियों ने जानकारकी दी कि कर्मचारियों को फिटमेंट स्लिप जल्द मिल जायेगा. दो से तीन दिनों में सारे विभागों में कर्मचारियों को फिटमेंट स्लिप मिल जायेगा. फिटमेंट स्लिप में ही यह उल्लेख रहता है कि कर्मचारियों को कितना वेतन बढ़कर मिला करेगा और कितना का एरियर मिलेगा. यानी सबका आकलन हो जायेगा कि कितना किस स्तर पर कर्मचारियों को वेतन मिलना है और नया वेतनमान कैसा होगा. इसका सबको इंतजार होता है. इसके आधार पर सारे कर्मचारियों को नवंबर माह से बढ़ा हुआ वेतन मिलने लगेगा. इसके बाद जनवरी 2020 तक सारे कर्मचारियों को एरियर की राशि मिल जायेगी.



