
जमशेदपुर : देश के बड़े यूनियनों में शुमार टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष आर रवि प्रसाद ने अपने आपको भी पूर्व अध्यक्ष ही मान लिया है. पूर्व अध्यक्षों की तस्वीरों में उन्होंने अपनी भी तस्वीर लगवा ली है. डिजिटल तस्वीर को यूनियन के पोर्टिको वाले एरिया में लगाया गया है. पहले से वहां पूर्व अध्यक्षों की तस्वीरें लगी हुई थी, जिसको हटाकर अध्यक्ष ने नया तस्वीरें लगवायी, जिसमें अपनी भी तस्वीर लगा ली है. वैसे यूनियन अध्यक्ष के तौर पर आर रवि प्रसाद का यह दूसरा कार्यकाल है. इससे पहले तक पूर्व अध्यक्षों की ही तस्वीरें यहां लगती रही थी, लेकिन वर्तमान अध्यक्ष आर रवि प्रसाद की भी तस्वीर को यहां लगा दिया गया है, जिससे सारे लोग आश्चर्यचकित है. तस्वीरें बदले जाने का मामला चर्चा का विषय बना हुआ है.



