
जमशेदपुर : रोशनी के महापर्व दीपावली की तैयारियां जोरों पर है. दीवाली के त्योहार में लोग जहां अपने परिवार के साथ खुशियां मनाते है. वही देश की सरहदो पर सैनिक देश की रक्षा करने हेतु डटे रहते है. जमशेदपुर के हिंदूओं को एकजुट करने की दिशा में कार्य कर रही हिन्दूपीठ ने देश के रक्षा में जुटे सैनिकों की याद में हिन्दूपीठ गोलचक्कर पर “1001 दिए सैनिकों के नाम” कार्यक्रम का आयोजन कर सैनिकों का मनोबल बढ़ाया. हिन्दूपीठ के अध्यक्ष अरुण सिंह ने बताया कि हिन्दूपीठ समाज में सनातन विचारधारा के विकास करने के साथ-साथ राष्ट्रप्रेम व देशभक्ति को भी बढ़ावा देती है. सरहदों पर डटे सैनिक दीवाली जैसे त्योहार में भी जान पर खेलकर देश की रक्षा करते है. समस्त हिन्दू पीठ परिवार देश के जाबांज सैनिकों को सलाम करता है, जमशेदपुर के सभी हिन्दू देशभक्तों एवं सैनिकों के साथ हमेशा खड़े है. 1001 दिये सैनिकों के नाम कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। कई राहगीरों ने भी रुककर सैनिकों के सम्मान में दिए जलाए. कार्यक्रम के आयोजन में किशोर गोलछा, सोमनाथ सिंह, आशुतोष सिंह, तारक नाथ दास, ऊषा सिंह, मुनमुन मजूमदार, मीरा तिवारी, अर्चना सिह, राजश्री पति, विजय अग्रवाल एवम अन्य का महत्वपूर्ण योगदान रहा.



