
जमशेदपुर : दीपावली के पूर्व संध्या पर जमशेदपुर के बाराद्वारी ओल्ड एज होम में खुशियों की दिवाली कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में फेसबुक पेज जमशेदपुरटेंमेंट, निश्चय फाउंडेशन, रोट्रेक्ट क्लब, कालीमाटी, ऑल इंडिया वूमेन कांफ्रेंस एवं स्वयंसेवियों की पहल पर सैकड़ो लोग ओल्ड ऐज होम पहुंचे. सभी के सहयोग के काफी मात्रा में खाद्य पदार्थ, मिठाईयां व जरूरत के सामग्रियों का दान किया गया. कार्यक्रम में नीलडीह मध्य विद्यालय के नन्हे रचनाकारों की रचनाएं सुन सभी लोग भावनात्मक हो गए, वही सभी ने बुजुर्गों का सम्मान करने, व उनका सहयोग करने के जीवन मूल्य को अपने अंदर उतारने की बात कही. मौके पर 16 नन्हें रचनाकारों को सममानित किया गया, सभी ने बुजुर्गो की मदद करने की कहानियां सुनाई, जिसने सभी को काफी प्रेरित किया. कार्यक्रम के दौरान आरजे राज ने अभिनेताओं की मिमिक्री सुना बुर्जुर्गो के चेहरे पर मुस्कान ला दी. इसके बाद उन्होंने राजकुमार, शोले के डायलॉग एवं तमाम पुराने फिल्मों व अभिनेताओं को सुनाने के लिए कहा, जिसे राज ने सुनाकर बुजुर्गों का काफी मनोरंजन किया। कार्यक्रम में शहर के सैकड़ो युवकों ने ओल्ड एज होम के लिए राशन, फल, मिठाई और दवाई जैसी जरूरी चीजों की मदद जुटाकर खुशियों की दिवाली मनाई. कार्यक्रम का संचालन आरजे मनोज ने किया. वही कार्यक्रम के आयोजन में राबिया यास्मीन, तरुण कुमार, तनवीर अहसन, अमरनाथ, अंबाती रोहित, अभिषेक, अभिनव, अपूर्वा समेत दर्जनों युवाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा. ओल्ड एज होम के बुजुर्ग जनों ने सभी युवाओं व बच्चों को ढेरों आशीर्वाद दिए, वह लगातार ओल्ड एज होम आकर उनसे मिलने का आग्रह किया.



