
जमशेदपुर : टाटा स्टील ने अधिकारियों के हुए बदलावों के बाद वीजी गोपाल स्कॉलरशिप कमेटी में भी बदलाव कर दिया है. इसके तहत चेयरपर्सन वीपी एचआरएम अतरई सरकार बनायी गयी है. इसके सचिव सीनियर मैनेजर इंप्लायरमेंट ब्यूरो टी रंजन बनाये गये है जबकि कोषाध्यक्ष के तौर पर सीनियर मैनेजर एकाउंट मार्केटिंग व सेल्स साउथ पी मौनिका को पदस्थापित किया गया है. चीफ कारपोरेट एडमिनिस्ट्रेशन रितुराज सिन्हा, टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नु, महामंत्री सतीश सिंह और डिप्टी प्रेसिडेंट शैलेश सिंह को सदस्य बनाया गया है. इसमें चीफ ग्रुप एचआर जुबिन पालिया को भी सदस्य बनाया गया है. इससे पहले मिलेयनियम स्कॉलरशिप कमेटी को भी बदला गया था. इसके तहत वीपी एचआरएम अतरई सरकार को चेयरपर्सन बनाया गया था जबकि संयोजक सीनियर मैनेजर इंप्लायरमेंट ब्यूरो टी रंजन बनाये गये है. सदस्य के तौर पर झरिया के जीएम संजय राजोरिया, चीफ एथिक्स काउंसलर सोनी, चीफ सीएसआर सौरभ राय, चीफ ग्रुप एचआरआइआर जुबिन पालिया, टााट वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नु और चीफ एचआरएम रॉ मैटेरियल सिद्धार्थ शाह को सदस्य बनाया गया है. दूसरी ओर, टाटा स्टील के हेड मैकेनिकल एच ब्लास्ट फर्नेस आयरन मेकिंग मैकेनिकल मेंटेनेंस का तबादला पिलेट प्लांट का हेड मैकेनिकल मेंटेनेंस के तौर पर किया गया है. वे आइएल 3 स्तर के अधिकारी है. इसी तरह हेड मैकेनिकल मेंटेनेंस एचएसएम कलिंगानगर आइएल 3 एमके झा को हेड एमइडी मैकेनिकल कलिंगानगर सेंट्रल मैकेनिकल मेंटेनेंस के तौर पर पदस्थापित कर दिया गया है. दो अप्रैल से यह बदलाव लागू किया गया है.





