
चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड सभागार में जिला के वरीय पदाधिकारी सह अपर जिला दंडाधिकारी नंदकिशोर लाल ने दौरा कर प्रखंड में चल रही विकास योजनाओं का किया निरीक्षण. श्री लाल ने प्रखंड कर्मियों के साथ बैठक कर मनरेगा और प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा की. उन्होंने पीएमएव्याई का लक्ष्य के अनुरूप लक्ष्य प्राप्त करने का निर्देश पंचायत सचिवों को दिया है. दीदी बाड़ी योजना का टारगेट 100 प्रतिशत प्राप्त करने का निर्देश दिया. साथ ही बागवानी मित्र को आम बागवानी का समुचित देखभाल करने का निर्देश दिया है. बैठक के पूर्व वरीय पदाधिकारी ने सिमदी पंचायत में चलने वाली योजनाओं का स्थल निरीक्षण किया. इस अवसर पर बीडीओ देवलाल उरांव, पंचायत सचिव प्रमोद विश्वकर्मा, दावा हांसदा, ललित शर्मा, मुकेश लागुरी, राजेश लकड़ा, मुनु टुडू समेत अन्य उपस्थित थे.



