जमशेदपुर : टाटा मोटर्स के मेडिकल सपोर्ट स्कीम कमेटी की बैठक हुई. बैठक में जनवरी 2021 और फरवरी 2021 में जमा हुए सभी आवेदनों पर विचार विमर्श किया गया. इसमें नवंबर में कुल 41 आवेदनों में से जनवरी में 13 और फरवरी में कुल 16 को नियमानुसार उचित पाया गया और 29 लाभुकों में लगभग 13 लाख रुपये राशि का लाभ मिला. इसके तहत नवीन सुलंकी, जगन, तत्रा कुमारी, मोहम्मद शाहिद, सनातन सामन्त, संजय कुमार सिंह, भारती कुमारी, बिपलब बरुआ, बिनोद कुमार शर्मा, राजीव रंजन कुमार, मंजीत कुमार, सुजीत मंडल, जितेंद्र जैन, प्रसंजीत इंद्र, एसके रशिम, अमित कुमार पाल, विजय कुमार, रणविजय कुमार, राजेश कुमार सिंह, अमर कुमार सिंह, महेश कुमार, आनद किशोर शर्मा, रवि प्रसाद, अनिल करुआ, मोहम्मद ओजीर, प्रमोद कुमार सिंह, एके सिंह, सुनीता कुमारी, सैकत भट्टाचार्य शामिल है. बैठक में चेयरमैन अजित राय, सेक्रेटरी अमितेश पांडेय, डॉक्टर एसएल श्रीवास्तव, अनिल शर्मा, अजय भगत और अमित कुमार उपस्थित हुए. (नीचे पूरी खबर पढ़ें)

दूसरी ओर, टेल्को अस्पताल में काम करने वाले 38 अस्थाई मजदूरों का पीएफ ईएसआई और फाइनल की मांग को लेकर डीएलसी के यहां त्रिपक्षीय वार्ता फिर बेनतीजा रही. ठेका कंपनी काम इंटरप्राइजेज की ओर से कोई सकारात्मक जवाब नहीं दिया जाने डीएलसी में अगली बैठक आगामी 31 मार्च को तय की. ज्ञातव्य हो कि सफाईकर्मियों की बाबू भोले का झारखंड मजदूर यूनियन ने डीएलसी के यहां लिखित शिकायत की थी. डीएलसी ने कार्रवाई करते हुए ठेकेदार को अगली तिथि पर मजदूरों का भुगतान करने का निर्देश दिया था. उन्होंने कहा था कि मजदूरों का भुगतान नहीं करने पर वे कार्रवाई के लिए बाध्य होंगे. लेकिन चौथी बार बैठक में भी ठेकेदार द्वारा मजदूरों का भुगतान नहीं किया गया, जिसके बाद डीएलसी ने आगामी 31 मार्च को पुनः वार्ता की तिथि तय की. इस संबंध में जानकारी देते हुए झारखंड मजदूर यूनियन के उपाध्यक्ष राजेश सामंत ने बताया कि ठेकेदार द्वारा मजदूरों का शोषण करने के मामले में डीएलसी को लिखित आवेदन दिया गया था. डीएलसी ने कार्रवाई करते हुए ठेकेदार को और 38 मजदूरों का भुगतान जल्द करने का निर्देश दिया था. लेकिन चार बार बैठक का बाद भी अभी तक ठेकेदार द्वारा मजदूरों का बकाया भुगतान नहीं किया गया. उन्होंने कहा कि 31 मार्च को काम इंटरप्राइजेज के ठेकेदार द्वारा मजदूरों का अगर बकाया का भुगतान नहीं किया जाता है, तो आगामी 1 अप्रैल से टेल्को अस्पताल के गेट को जाम कर धरना प्रदर्शन किया जाएगा. इसका जिम्मेवार डीएलसी और काम इंटरप्राइजेज के ठेकेदार होंगे. वार्ता में झारखंड मजदूर यूनियन के राजेश सामन्त, सपन करवा, किशोर मुखी, भूपति सरदार, सोनु श्रीवास्तव, जयराम मुखी,किसानों हेम्ब्रोम,लखन सामड आदि मजदूर नेता गण और मजदूर उपस्थित थे.



