जमशेदपुर : पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में भाजपा के प्रचंड जीत हासिल करने पर भाजपा कदमा मंडल के पूर्व अध्यक्ष राजेश सिंह के नेतृत्व में कदमा बाजार मेन रोड पर लड्डू वितरण किया गया. इस अवसर पर मुख्य रूप से मंडल महामंत्री अजय झा, उपाध्यक्ष भोला शर्मा, राजेश सोनकर, कार्तिक गोप, विक्की यादव, संतोष सिंह, बिनोद रजक, निर्दोष वर्मा, गोपाल लोहार, अजय शर्मा, अंशु सिंह, मुकेश ठाकुर, प्रवीण, अजीत, सुरज, पंकज,शिबू, सुरज, प्रकाश सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल थे.






