आदित्यपुर : सरायकेला-खरसावां जिले के आरआइटी थाना अंतर्गत रोड नंबर 4 स्थित न्यू निर्मला ज्वेलर्स के सामने स्थित दुकानों में मंगलवार को आग लग गई जिसमें करीब आधा दर्जन दुकानें जल कर स्वाहा हो गईं. (नीचे भी पढ़ें)
बता दें कि आदित्यपुर 2 के आरआइटी थाना क्षेत्र स्थित रोड नंबर 4 स्थित न्यू निर्मला ज्वेलर्स के सामने स्थित दुकान में मंगलवार दोपहर आग लग गयी. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और देखते ही देखते उसकी चपेट में आकर कई दुकानें जल कर राख हो गयीं. आग कैसे लगी, फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है. उधर सूचना मिलने पर अग्निशमन विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं जो आग बुझाने का प्रयास कर रही हैं. आग लगने से क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया. वहीं आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेन्द्र नारायण सिंह, पूर्व पार्षद सुधीर चौधरी के साथ स्थानीय लोग भी आग बुझाने की कवायद में जुटे हुए हैं.



