आदित्यपुर: आदित्यपुर थाना अंतर्गत वार्ड दो स्थित केंदुगाछ के पास पंजाबी कॉलोनी में गुरुवार तड़के करीब 4:54 बजे एक बदमाश ने राकेश कुमार की कार में आग लगा दिया. मुहल्ले से एक व्यक्ति टाटानगर स्टेशन जाने के लिए घर से निकला तो देखा कार का कवर जल रहा है. उन्होंने तत्काल आसपास के लोगों को बुलाकर आग बुझाई. वरना बगल में खडी कारों में भी आग लग जाती और एक बडा हादसा हो सकता था.(नीचे भी पढ़े)
विदित हो कि पिछले एक पखवाड़े में यह तीसरी घटना हुई है. इससे पूर्व दो कारों को शरारती तत्वों ने आग के हवाले कर दिया है. मजे की बात ये है कि तीनों घटनाएं वार्ड-2 में ही हुई है. पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें साफ देखा जा सकता है किस प्रकार एक युवक आता है और कार में आग लगाकर चला जाता है. गनीमत रही कि जबतक आग विकराल रूप धारण करता उससे पहले ही मुहल्ले के एक व्यक्ति की नजर पड़ी और एक बड़ा हादसा टल गया.




