
आदित्यपुर : सरायकेला-खरसावां जिला के आदित्यपुर थाना अंतर्गत टाटा- कांड्रा रोड पर सोमवार को एक और सड़क हादसा हुआ है. जहां एक कंपनी का सामान ले जा रहा पिकअप वैन दुर्घटना का शिकार हो गया है. इसमें चालक बुरी तरह घायल हुआ है, जिसे स्थानीय लोगों के सहयोग से एमजीएम अस्पताल ले जाया गया है. जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है. बताया जाता है, कि पेप्सी कंपनी के समीप सड़क पर पहले से एक ट्रक खड़ी थी, जिसे पीछे से पिकअप वैन चालक ने टक्कर मार दी. जिससे पिकअप वैन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ है. साथ ही चालक को गंभीर चोटें आई है. मामले की जानकारी मिलते ही आदित्यपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पिकअप वैन को जब्त कर अपने साथ थाना ले गई है. फिलहाल घायल चालक का इलाज एमजीएम अस्पताल में चल रहा है. पिकअप वैन का नंबर JH05AM 3644 है. वैन में शारदा इंडस्ट्रीज का ट्रे रखा हुआ है. आशंका जताई जा रहा है, कि पिकअप वैन में शारदा इंडस्ट्रीज का ही माल ले जा रहा था.













