आदित्यपुर: टाटा स्टील के अधिकारी और दिग्गज कांग्रेसी रहे आदित्यपुर नगर निगम वार्ड 30 के पूर्व पार्षद सुधीर चौधरी के पिता एवं अमृता चौधरी के ससुर राजेश्वर चौधरी (85) का सोमवार को निधन हो गया. सोमवार की शाम 4 बजे के आसपास उन्होंने अपने घर में ही अंतिम सांस ली. स्व. चौधरी अपने पीछे तीन पुत्र- पुत्री, पौत्र समेत भरापूरा परिवार छोड़ गये हैं. स्व. राजेश्वर चौधरी के बड़े पुत्र अस्ट्रेलिया में रहते है. उनके आने के बाद बुधवार को अंतिम संस्कार पार्वती घाट में किया जाएगा. पूर्व पार्षद के पिता के निधन पर मेयर विनोद श्रीवास्तव, डिप्टी मेयर अमित सिंह, जनकल्याण मोर्चा के अध्यक्ष ओमप्रकाश, अखिल भारतीय ब्रम्हर्षि समाज के अध्यक्ष कर्नल आरपी सिंह, लालबाबु सिंह, झामुमो नेता गणेश महाली, भाजपा नेता शैलेन्द्र सिंह, अजय शर्मा, शारदा देवी, पूर्व पार्षद पांडी मुखी, पूर्व पार्षद नीतू शर्मा, ममता बेज, रंजन सिंह, रिंकू राय समेत विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक दलों के लोगो ने गहरी संवेदना प्रकट की है.



