
आदित्यपुर : आदित्यपुर रेलवे फाटक के समीप बुधवार देर रात एक और बड़ा हादसा हुआ है. जहां टाटा कंपनी के रेलवे ट्रैक पर एक बोगी इंजन से अलग होकर पलट गई और काफी दूर तक घसीटाते हुए चली गई. इससे टाटा स्टील रेलवे को खासा नुकसान होने का अनुमान है. उधर घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल देखा गया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टाटा कंपनी के मालवाहक बोगियों को व्यवस्थित करने में लगे इंजन बुधवार देर रात बोगियों को व्यवस्थित करने में जुटी थी. इसी दौरान अचानक एक बोगी इंजन से अलग हो गया और यह हादसा हुआ. बताया जा रहा है कि टाटा स्टील के रेलवे ट्रैक पर लगे आधा दर्जन बिजली के खंभे छतिग्रस्त हुए हैं. फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू हो गया है. वैसे इस हादसे के पीछे लापरवाही एक बड़ा कारण हो सकता है.



