
आदित्यपुर : झारखंड आंदोलनकारी वीर शहीद लालमोहन सरदार की 28वीं पुण्यतिथि के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर चांवला मोड़, (एन. आइ.टी) आदित्यपुर में सांसद विद्युत वरण महतो ने श्रद्धांजलि अर्पित की। उल्लेखनीय है कि झारखंड आंदोलनकारी एवं मजदूर नेता स्व. लालमोहन सरदार की हत्या 1992 में कुछ आपराधिक तत्वों ने कर दी थी। श्रद्धांजलि अर्पित करते सांसद श्री महतो ने कहा स्व सरदार अत्यंत सामान्य परिवार से आते थे, लेकिन मजदूरों के हितैषी थे। मजदूरों के शोषण के विरूद्ध वे हमेशा अपनी आवाज बुलंद किया करते थे। इसी कारण वे बहुत लोगों की आखोँ के किरकिरी बन गए थे। इसके अलावा अलग झारखंड राज्य के हर छोटे बड़े आंदोलन में बढ़ चढ़ कर अपनी हिस्सेदारी निभाते थे। आज के श्रद्धांजलि कार्यक्रम में मुख्य रूप से रुद्र प्रताप महतो ,समीर महतो,प्रकाश महतो ,सारंगी प्रधान ,गौतम महतो ,विनय महतो ,दीपक महतो ,बादल महतो,अजय सिंह, राजू सिंह, विमल महतो, जसवंत महतो एवं संजीव कुमार मुख्य रूप से शामिल थे।

















