आदित्यपुर: दुर्गा पूजा के अवसर पर मंगलवार को रोड नंबर 32 स्थित आदित्यपुर 2 के एक पंडाल में एक अज्ञात युवती भटक कर पहुंच गई. युवती अपना नाम और पता स्पष्ट रूप से बताने में असमर्थ है. जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवती को अपनी कस्टडी में ले लिया और उसे सुरक्षित रखा गया है. आरआईटी थाना एवं आदित्यपुर पुलिस ने अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति उक्त युवती को पहचानता है या गुमशुदगी से संबंधित कोई जानकारी रखता है तो तुरंत आरआईटी थाना या आदित्यपुर पुलिस से संपर्क करें. पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि युवती को परिवार तक सुरक्षित पहुंचाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं.




