
जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के कमानी सेंटर के पास मंगलवार कि रात एक तेज रफ्तार बाइक ने स्कूटी सवार दंपती को जोरदार टक्कर मार दी. स्कूटी परसुडीह निवासी एसके पाल, जो टाटानगर रेलवे में आईओडब्लू पद पर कार्यरत हैं, अपनी पत्नी संग घर लौट रहे थे. तभी पीछे से आ रही बाइक ने लापरवाहीपूर्वक स्कूटी में टक्कर मार दी. हादसे में दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए. स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और बाइक सवार दो युवकों को पकड़ लिया. (नीचे देखे पूरी खबर)
गुस्साए लोगों ने उन्हें पीटा और बाद में पुलिस के हवाले कर दिया. इधर, घायल दंपती को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाइक काफी तेज गति से आ रही थी और चालक नियंत्रण खो बैठा. सूचना मिलते ही बिष्टुपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति को काबू में लिया. पुलिस ने बाइक जब्त कर आरोपित युवकों को थाने ले जाकर पूछताछ शुरू कर दी है. स्थानीय लोगों का कहना है कि कमानी सेंटर के आसपास अक्सर तेज रफ्तार वाहन चालक खतरा पैदा करते हैं. पुलिस ने सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है.



