
चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड की लोधाशोली पंचायत के आमलागोड़ा गांव में बीती रात एक हाथी प्रवेश कर गया. ग्रामीणों ने किसी तरह हाथी को रात में गांव से दूर भगाया. हाथी गांव से निकलकर चाकुलिया बाजार से सटे नीरज मिश्रा की फैक्ट्री में प्रवेश कर गया. हाथी ने फैक्ट्री परिसर में लगे फसल को खाकर और पैरो तले रोंद कर बर्बाद कर दिया. सुबह सूचना पाकर विधायक समिर महंती फैक्ट्री पहुंचे और क्षति का आकलन किया. मौके पर श्री महंती ने दूरभाष पर रेंजर से बात कर उचित मुआवाज देने की बात कही.
[metaslider id=15963 cssclass=””]







