
चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड की कुचियाशोली पंचायत के धोडांगरी गांव निवासी झुम्पा सीट शनिवार की सुबह घर पर ठंड से बचने के लिए आग ताप रही थी. आग तापने के क्रम में किसी तरह उसकी साड़ी में आग लग गई, जिससे वह बुरी तरह से झुलस गई. परिजनों ने उसे उपचार कराने के लिए सीएचसी पहुंचाया. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रंजित मुर्मू ने झुलसी महिला का प्राथमिक उपचार किया. उसके बाद उसे बेहतर इलाज के लिये रेफर कर दिया है. घटना की सूचना पाकर विधायक समीर महंती सीएचसी पहुंचे और घटना की जानकारी ली. श्री महंती ने महिला को उपचार कराने के लिए आर्थिक सहयोग किया.
[metaslider id=15963 cssclass=””]







