
जमशेदपुर : झारखंड के प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग संस्थान बी.आई.टी. सिन्द्री के जमशेदपुर चैम्पटर के पूर्ववर्ती छात्रों का होली मिलन समारोह दिनांक रविवार को गोलमुरी क्लब, जमशेदपुर में संध्या 7.00 बजे से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बी.आई.टी. सिन्द्री से पासआउट सभी सदस्य एकत्रित हुए और होली मिलन के साथ-साथ अपने काॅलेज को और आगे अग्रसित करने के उपाय पर भी मंत्रणा की। कार्यक्रम को सफल बनाने में पूर्व वरिष्ट सदस्य एवम् वरिष्ठ उद्यमी श्री महावीर राम, आटो क्लस्टर के एमडी सह एसिया के ट्रस्टी श्री एस.एन. ठाकुर, उद्यमी रवि टोडी, अमित राय, प्रणय कुमार, पवन कुमार ओझा ने सक्रिय भूमिका निभाई।
बी.आई.टी. सिन्द्री झारखंड ही नहीं बल्कि पूरे देश भर में अभियंत्रण महाविद्यालयों में एक अहम स्थान रखता है। यहां से पासआउट छात्र देश एवं विदेशों के नामचीन कम्पनियों में कार्यरत है एवं अपने विद्ववत्ता का परिचय दे रहा है।
इस मिलन समारोह में चीफ काॅरपाॅरेट एडमिनिशट्रेशन टाटा स्टील श्री रितुराज सिन्हा,
मधुलिका शर्मा, वेद प्रकाश ठाकुर, अनिल उरांव, अनुप लाल, श्याम भूषण, मनीष अम्बास्ठा, संतोष नारायण, अतुल राय, आलोक राज, सुरेन्द्र प्रसाद, अजय तिवारी, समीर कण्डुलना एवं शहर के विभिन्न कम्पनियों के वरिष्ठ पदाधिकारी भी उपस्थित थे।
इस होली मिलन समारोह में वर्ष 1957 में बी.आई.टी. सिन्द्री में नामांकन कराने वाले से लेकर वर्ष 2019 में पासआउट होने वाले तक एल्युमनी शामिल हुए।







