
जमशेदपुर : सरायकेला खरसावां जिला के आदित्यपुर थाना अंतर्गत इमली चौक के पास फल विक्रेता शेख बफकत की नशेड़ियों ने जमकर पिटाई कर दी। बफकत ने घटना स्थल से भागकर अपनी जान बचाई। थोड़ी देर बाद 15 20 की संख्या में युवक आये और ठेले को पलट दिया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर सभी मौके से फरार हो गए। बफकत को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बफकत ने बताया कि वह मूल रूप से पुरुलिया जिले का रहने वाला है। इमली चौक पर फल का ठेला लगाकर जीवन यापन करता है। रविवार को कुछ युवक नशे कि हालात में आए और उसके ठेले से बिना पैसे लिए फल लेकर जाने लगे। पैसे मांगने पर उनमें से एक ने पास रखा फल का कैरेट उठाया और सिर पर मार दिया। सभी उस मारने लगे तो वह जान बचा कर गाली के अंदर भाग गया। उसने बताया कि आए दिन युवक ब्राउन शुगर का सेवन कर हुड़दंग करते है। पिछले दिनों आदित्यपुर में ठेलेवालों से मारपीट की गई थी, जिसको लेकर एक ट्वीट पर एक्शन लेते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कार्रवाई करने का आदेश दिया था, जिसको लेकर पुलिस ने जेल भेजा था, लेकिन फिर से आदित्यपुर में इस तरह की घटना ने सबको चौका दिया है।







