
बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड के पाटपुर गांव में विधायक कुणाल षाड़ंगी ने कल्याण विभाग से 12.27 लाख की लागत से स्वीकृत आदिवासी संस्कृति कला केंद्र भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास नारियल फोड़ कर किया. इस अवसर पर श्री षाड़ंगी ने कहा कि विगत दिनों गांव के ग्रामीणों ने कला संस्कृति भवन निर्माण कराने की मांग की थी. ग्रामीणों के मांग पर उन्होंने भवन निर्माण की अनुशंसा की थी. कहा कि कला संस्कृति भवन निर्माण होने से क्षेत्र में संस्कृति के संरक्षण में सहयोग होगा. उन्होंने कहा कि समाज के लोग संगठित होकर अपने संस्कृति का संरक्षण करें, भाषा और संस्कृति ही हमारी पहचान है. झारखंड की संस्कृति अनमोल है. उन्होंने कहा कि वह हमेशा प्रयासरत रहे हैं कि ग्रामीणों की हर छोटी-बड़ी समस्याओं का एक एक कर समाधान करें,कहा कि उन्होंने हमेशा गांव के प्राथमिकता के आधार पर समस्याओं का समाधान किया है.मौके पर प्रमुख शास्त्री हैम्ब्रम, चाकुलिया के जिप सदस्य शिव चरण हांसदा, असित मिश्रा, बिशु ओझा समेत अन्य उपस्थित थे.



