
मुसाबनी : मुसाबनी प्रखंड के बीआरसी भवन में बीडीओ अजय कुमार रजक ने सर्विलांस दल, एएनएम और सेक्टर पदाधिकारियों के साथ एक बैठक की.बैठक में बीडीओ ने सभी सर्विलांस दल को फोटो अपलोडिंग के लिए डाटा सौंपा और सभी को जल्द से जल्द कार्य पूरा करने का निर्देश दिया. एएनएम और सेक्टर पदाधिकारियों को प्रतिदिन होम क्वारंटाइन में रह रहे व्यक्तियों की जांच करने का सख्त निदेश दिया. साथ ही बताया गया कि किसी भी परस्थिति में कोई भी बाहर से व्यक्ति आया है या कोई व्यक्ति अपनी ट्रेवल हिस्ट्री की जानकारी नही दिया हो तो उसकी जानकारी प्राप्त करें.संबंधित व्यक्ति में कोरोना का लक्षण पाया जाता है या नहीं भी पाया जाता है तो तत्काल वरीय पदाधिकारी को सूचित करते हुए उन्हे क्वारंटाइन में रखना सुनिश्चित करें.सर्विलांस दलों को कोविड-19 के संदर्भ में सरकार द्वारा दिए गए निर्देश सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क का प्रयोग, सैनिटाइजर, हैंड वास से साफ-सफाई का अनुपालन करने का निर्देश दिया गया.







