नयी दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक(आरबीआई) ने 2000 रुपये के नोट पर बड़ा फैसला लिया है. रिजर्व बैंक के अनुसार, 2000 रुपये के नोट लीगल टेंडर तो रहेगा, लेकिन इसे सर्कुलेशन से बाहर कर दिया जाएगा. आरबीआई 2 हजार के नोट को वापस लेगी. 2 हजार के नोट नवंबर 2016 में बाजार में आया था. उस समय प्रधानमंत्री मोदी ने 500 व 1000 के नोट बंद कर दिए थे. (नीचे भी पढ़े)
आरबीआई ने 2029 से 2000 के नोटों की छपाई बंद कर दी है. आरबीआई ने बैंकों को 23 मई से 30सितंबर तक 2000 के नोट लेकर बदलने के निर्देश भी दिए है. एक बार में अधिकतम बीस हजार रुपए कीमत के नोट ही बदले जाएंगे. अब से बैंक भी 2000 के नोट इश्यू नहीं करेंगे.



