घाटशिला: घाटशिला थाना में एसआइएस का भर्ती कैंप 25 और 26 मई को आयोजित होगा. दो दिवसीय भर्ती कैंप में 21 से 37 वर्ष के युवाओं की भर्ती की जायेगी. युवाओं की ऊंचाई 170 सेंटीमीटर, वजन 56 किलो होना जरूरी है. मैट्रिक उतीर्ण युवा भाग ले सकते हैं.(नीचे भी पढे)
इसके अलावे गुड़ाबांदा थाना में 17-18 मई को, 19-20 मई पोटका, 21-22 मई, चाकुलिया, 23-24 मई, घाटशिला, 25-26 मई, डुमरिया थाना 27-28 मई, मुसाबनी 29-30 मई, बहरागोड़ा 1-2 जून, पदमता 3-4 जून, सुंदरनगर थाना 5-6 जून, आजादनगर 7-8 जून, गालूडीह थाना 9- 10 जून, बिरसानगर थाना 11-12 जून, बागबेड़ा थाना 13-14 जून, आदित्यपुर थाना 15-16 जून, बिष्टुपुर थाना 17-18 जून, कमलपुर थाना 19-20 जून, साकची थाना 21-22 जून, जादूगोड़ा थाना में भी मापदंड और लिखित परीक्षा ली जायेगी.



