
जमशेदपुर : बिहार में आयी प्राकृतिक आपदा में कई लोग पीड़ित है. कई लोगों के घर उजड़ चुके है. ऐसे में बिहार के लोगों को मदद करने के लिए लोगों के हाथ उठे है. इसको गति प्रदान करते हुए जमशेदपुर टाइगर्स क्लब के उत्साही युवकों ने हिंदू समाज को एकेजुट करते हुए मदद सामग्री को इकट्ठा किया है. कदमा उलियान स्थित हनुमान मंदिर में इस समान को इकट्ठा किया, जिसको राज्य के मंत्री और क्षेत्र के विधायक सरयू राय ने रवाना किया.

जमशेदपुर टाइगर्स क्लब ने चूड़ा, गुड़, बिस्कुट, दवाइयां, ग्लूकोस, मुड़ी, चावल, दाल आदि सामग्री भेजा गया. इसमें मुख्य रूप से मनीष कुमार, आलोक भगत, नीरज दुबे, प्रवीण सिंह मौर्य, धरन सिंह, लक्ष्मण बाग, दीपक सिंह, उपेन्द्र वर्मा, अंकित दुबे, अमित पाठक, नीरज सिंह, रितेश कुमार, शशि सिंह, राजू कुमार, सन्नी सिंह समेत अन्य की भूमिका अहम रही. जमशेदपुर से तकरीबन 40 बोरा चूड़ा-गुड, 5 बोरा चावल, 20 पेटी बिस्कुट, पांच पेटी गुरुकुल, बहुत सारी दवाइयां, कपड़े अन्य सामग्री भेजा गया.



