
चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड की कुचियाशोली पंचायत के सालकागाड़िया गांव में जेजेआर क्लब के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय फूटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मैच का खिताब झरनाडीहा की टीम ने जीत लिया. उसने दाढ़िका की टीम को पराजित किया। आयोजन इस प्रतियोगिता में 72 टीमों ने भाग लिया था. बतौर मुख्य अतिथि भाजपा नेता समीर महंती ने दोनों टीम के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर तथा फुटबॉल को किक मारकर फाइनल मैच का उद्घाटन किया. पुरस्कार वितरण समारोह में विजेता और उपविजेता टीम को बड़ा और छोटा भेड़ा पुरस्कृत किया गया. समीर महंती ने कहा कि फुटबॉल गांव का लोकप्रिय खेल है इससे आपसी एकता और भाईचारा बढ़ती है खिलाड़ी अनुशासन में रहकर खेलें. मौके पर रुद्र प्रताप महतो,लखन मांडी,भूषण बारीक,नंद दास, सुपाई चंद हांसदा, राम बास्के, चुनाराम हेम्ब्रम, मिथुन कर,नंदी मुर्मू, गुलु सोरेन, नारायण हांसदा, मंगल हेम्ब्रम, भोगेन सोरेन, सालखन हेम्ब्रम, मरांग मुर्मू,बसु टुडू उपस्थित थे.



