नयी दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी चुनावी मोड में आ गयी है. इस साल के नवंबर में बिहार में विधानसभा चुनाव व 2026 अप्रैल- मई महीने में पश्चिम बंगाल व तमिलनाडु में चुनाव होना है. इसके लिए भाजपा आला कमान तीनों राज्यों में होने वाले चुनाव को लेकर प्रभारी व सह प्रभारी की नियुक्ति कर दी है. पीएम मोदी व भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने चुनाव संचालन समिति के बैठक के बाद प्रभारी व सहप्रभारी के नामों की घोषणा की है. बिहार चुनाव के लिए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को प्रभारी जबकि यूपी के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मोर्या व केंद्रीय जलशक्ति मंत्री सीआर पाटिल को सह प्रभारी बनाया गया है. केंद्रीय शिक्षा मंत्री और भाजपा के एक अनुभवी संगठनकर्ता हैं. मोदी और शाह की टीम के भरोसेमंद सदस्य हैं. लोकसभा समेत ओडिशा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, कर्नाटक में संगठनात्मक मजबूती और उम्मीदवारों के बीच तालमेल बैठाने में अहम भूमिका निभाई है. (नीचे भी पढे)
सभी चुनाव में पार्टी की जीत हुई. बिहार में जातीय समीकरण वाले राज्य में उनकी संगठन क्षमता और चुनाव प्रबंधन का अनुभव पार्टी के लिए फायदेमंद हो सकता है.इसी तरह केंद्रीय पर्यावरण, वन व जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव को पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव का प्रभारी और त्रिपुरा के पूर्व सीएम विप्लब कुमार देव को सह प्रभारी बनाया गया है. साथ ही तमिलनाडु में भाजपा सांसद बैजयंत पांडा को प्रभारी व मुरलीधर मोहोल को सह प्रभारी नियुक्त किया है. विदित हो कि बिहार मे नवबंर विधानसभा चुनाव कराया जाना है. संभवत: चुनाव आयोग 6 अक्टूबर के बाद बिहार चुनाव के तारीखों का एलान कर देगा.बिहार में चुनाव तीन चरणों में होने का अनुमान है. फिलहाल बिहार में भाजपा-जदयू गठबंधन की सरकार है. चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज है. गठबंधन दलों में सीटों का बंटवारा नहीं हो पाया है. वहीं 2026 में मार्च से लेकर मई के बीच पश्चिम बंगाल व तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव है. पश्चिम बंगाल में टीएमसी व तमिलनाडु में डीएमके की सत्ता है. इन दोनों राज्यों में क्षेत्रीय दलों का ही दबदबा है.



