अनिल कुमार / बोकारो : बोकारो स्टील के लगभग 100 करोड़ की पेयजल आपूर्ति की योजना विस्थापितों के विरोध के कारण 11 महीने से बंद पड़ी है। विस्थापितों ने नियोजन की मांग को लेकर कार्य को बंद कर रखा है। (नीचे भी पढ़ें और वीडियो देखें)
बोकारो स्टील के अधिकारी और जिला प्रशासन के अधिकारी पुलिस बल के साथ सोमवार को पचोरा स्थित निर्माण कार्य स्थल पर काम को शुरू कराने पहुंचे तो विस्थापितों ने इसका विरोध शुरू कर दिया। विस्थापितों के विरोध को देखते हुए काम को शुरू नहीं कराया जा सका। (नीचे भी पढ़ें और वीडियो देखें)
काम को शुरू कराने के लिए प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी विवेकानंद चौधरी ने कहा कि चास अनुमंडल पदाधिकारी के निर्देश पर बंद पड़ी पेयजल आपूर्ति योजना को आज शुरू कराने आए थे, लेकिन ग्रामीण कार्य को शुरू करने नहीं दे रहे हैं। वे नियोजन की मांग कर रहे हैं। (नीचे भी पढ़ें और वीडियो देखें)
वहीं विस्थापितों का कहना है कि बोकारो स्टील के द्वारा उनके घरों का भुगतान किया गया है। लेकिन उपजाऊ जमीन का बोकारो स्टील ने अधिग्रहण नहीं किया है और न ही इसका मुआवजा दिया है। ऐसे में जब तक नए नियम के तहत जमीन का अधिग्रहण करते हुए 18 से 45 वर्ष उम्र के लोगों का नियोजन नहीं कर दिया जाता है तब तक हम इस कार्य का विरोध करते रहेंगे। इस योजना को बाधित करके रखेंगे। (नीचे भी पढ़ें और वीडियो देखें)
विस्थापितों का कहना है कि इस मामले को लेकर वे न्यायालय गए हैं। बोकारो स्टील प्रबंधन और जिला प्रशासन के अधिकारी भी कोर्ट में हाजिर हुए हैं। हम चाहते हैं कि जब तक कोर्ट का कोई निर्णय नहीं आ जाएगा तब तब हम काम नहीं करने देंगे।












