जमशेदपुर: भारतीय जनता पार्टी के पूर्व पीएम, भारतरत्न एवं झारखंड राज्य के जनक अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती 25 दिसंबर को ‘सुशासन दिवस’ के रूप में मनाया जाएगा. पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 98वीं जयंती पर जमशेदपुर महानगर में मंडल से लेकर तक बूथ स्तर तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. इसके साथ ही, रेडियो पर प्रसारित ‘मन की बात’ कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन को सभी बूथों पर कार्यकर्ताओं द्वारा सुना जाएगा. आगामी रविवार को आयोजित होने वाले दोनों कार्यक्रमों को लेकर भाजपा जमशेदपुर महानगर की महत्वपूर्ण बैठक जिलाध्यक्ष गुंजन यादव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई. बुधवार को साकची स्थित जिला कार्यालय में आयोजित जिला पदाधिकारी, मोर्चा जिलाध्यक्ष एवं मंडल अध्यक्षों की बैठक में प्रदेश मंत्री सह जिला प्रभारी सुबोध सिंह गुड्डू विशेष रूप से शामिल हुए एवं कई निर्देश दिए.उन्होंने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस को प्रदेश द्वारा बूथ स्तर पर सुशासन दिवस के रूप में मनाने का निणर्य लिया गया है. जिसमें जमशेदपुर महानगर के सभी बूथों पर यह आयोजन किया जाएगा. इसके साथ ही, 25 दिसंबर को वर्ष का अंतिम रविवार है जहां सभी बूथों पर मन की बात कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. सभी बूथ पर पार्टी के नेतागण, पदाधिकारी और कार्यकर्ता स्व. अटल बिहारी को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे. ततपश्चात मन की बात कार्यक्रम के जरिये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन सुना जाएगा. मन की बात कार्यक्रम के पश्चात अटल के व्यक्तित्व व कृतित्व पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. इस दौरान झारखंड राज्य के गठन में अटल जी के योगदान समेत उनके शासनकाल में स्थापित सुशासन व योजनाओं पर चर्चा की जाएगी.(नीचे भी पढ़े)
भाजपा महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र की सरकार सुशासन की नीति पर कार्य कर रही है. सुशासन का अर्थ है कि सबकी सुनवाई हो, सभी की बात मानी जाए, देश की जनता सुरक्षित महसूस करे. इन्हीं भावों को आगे लेकर पीएम मोदी काम कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि अटल जयंती एवं मन की बात कार्यक्रम का आयोजन सभी बूथों पर किया जाएगा.बैठक में जिला पदाधिकारी संजीव सिन्हा, प्रदीप महतो, बबुआ सिंह, अनिल मोदी, जितेंद्र राय, नीलू मछुआ, मंजीत सिंह, बोलटू सरकार, ज्ञान प्रकाश, बिनोद सिंह, नारायण पोद्दार, मोर्चा जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र प्रसाद, मुचिराम बाउरी, अमित अग्रवाल, बिनानंद सिरका, मोहम्मद निसार, अजीत कालिंदी समेत मंडलाध्यक्ष सुरेश शर्मा, संतोष ठाकुर, ध्रुव मिश्रा, बबलू गोप, अजय सिंह, हेमंत सिंह, दीपक झा, बिनोद राय, प्रशांत पोद्दार, संजय तिवारी, राजेश सिंह, बरजंगी पांडेय, फातिमा शाहीन, अमरेंद्र पासवान, संदीप शर्मा बॉबी, संजय कुमार सिंह, चंचल चक्रवर्ती, रविन्द्र नाथ सरदार, हलधर दास, सुदीप कुमार डे, हेमेंद्र जैन, त्रिदेव चटराज, दीपक पॉल, पवन सिंह, सुनील सिंह मुंडा, शांतनु मुखर्जी, मंटू चरण दत्ता, प्रधान महतो उपस्थित थे.


