जमशेदपुर : भारतीय ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय संयोजक आरके प्रसाद ने जमशेदपुर निवासी नंदलाल साहू को भारतीय ओबीसी मोर्चा के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किए हैं, वहीं दूसरी तरफ शकुंतला देवी को भी महिला मोर्चा का झारखंड प्रदेश अध्यक्षा के रूप में मनोनीत किया गया है. इसके पूर्व आदित्यपुर स्थित रोड नंबर 19 में अधीर मंडल के आवास पर भारतीय ओबीसी मोर्चा की एक बैठक में सर्वसम्मति से उक्त निर्णय लिया गया.(नीचे भी पढ़े)
इस बैठक में मुख्य रूप से संगठन को मजबूत बनाने हेतु शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में दौरा करके लोगों को जोड़ने का भी निर्णय लिया गया है. साथ ही साथ ओबीसी के लोगों को हक अधिकार के लिए लड़ाई लड़ने के लिए आगे की रणनीति भी तैयार की गई है. इस अवसर पर समाजसेवी हरेलाल मंडल, पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, समाजसेवी प्रदीप गुप्ता, अधीर मंडल, बबीता देवी, उषा देवी, प्रमिला शर्मा, रूपा देवी सहित कई लोग उपस्थित थे.



