
जमशेदपुर : बुधवार की देर शाम आदित्यपुर पुल से एक युवक ने नदी में छलांग लगा दी, जिससे नदी में डूबने के कारण उसकी मौत हो गयी. घटना देर शाम करीब 7:30 बजे की है. जानकारी के अनुसार युवक का शव नदी में पत्थर में फंसा हुआ है. समाचार लिखे जाने तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बिष्टुपुर पुलिस इसे आदित्यपुर थाना क्षेत्र का मामला बता रही है. इस कारण शव नदी में फंसा हुआ है. हालांकि घटना की सूचना पाकर आदित्यपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को नदी से निकालने का प्रयास चल रहा है.
[metaslider id=15963 cssclass=””]




