रामगोपाल जेना/चक्रधरपुर : पश्चिमी सिंहभूम जिले के कराइकेला थाना क्षेत्र में कोल जोमरो गांव में पति-पत्नी की हत्या कर दी गयी है. दोनों के शव घटना स्थल पर ही पड़े हुए हैं. मृतकों के नाम साकारी दिग्गी एवं बाधगी दिग्गी बताये गये हैं जो दोनों पति-पत्नी हैं. समाचार लिखे जाने तक हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है. (नीचे भी पढ़ें)
मिली जानकारी के अनुसार कराइकेला थाना प्रभारी दल बल के साथ घटना स्थल पर गये हैं. क्षेत्र की पंचायत समिति के सदस्य एवं पंचायत सचिव के घटना स्थल पर पहुंचने की जानकारी मिली है. शवों का पंचनामा तैयार कर उन्हें पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जा रहा है.



